मामूली कहासुनी में पड़ोसी पर चाकू से हमला, एक घायल
लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के के पारा स्थित जलालपुर में बुधवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पड़ोस में रहने वाले दो युवकों के बीच पहले हल्की कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी छोटी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। बहस के दौरान एक युवक अपना आपा खो बैठा और उसने अपने पास रखा धारदार हथियार निकाल लिया। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने दूसरे युवक के सीने पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि घायल युवक मौके पर ही गिर पड़ा और काफी खून बहने लगा।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को संभालने की कोशिश की। परिजनों के पहुंचने पर उसे तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.