बहराइच, अप्रैल 25 -- तेजवापुर, संवाददाता। मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पांच युवकों ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बौंडी थाना क्षेत्र के नकदिलपुर निवासी सच्चिदानंद सिंह देहात कोतवाली क्षेत्र के खैरा चौराहे पर फल की दुकान लगाते हैं। बताया जा रहा है कि उनके 17 वर्षीय पुत्र नित्यानंद सिंह का बौंडी थाना क्षेत्र के जिहुरा मरौचा स्थित नूरी बाजार के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी कहासुनी के बाद आरोपियों ने नित्यानंद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल घटना की सूचना पाकर सच्चिदानंद सिंह और उनके भाई संपूर्णानंद सिंह मौके पर पहुंचे और...