हापुड़, मार्च 15 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदवान में बीती रात एक मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे से मारा जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक पक्ष के कुछ लोग अपने घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद घर के बाहर मौजूद लोगों ने भी अंदर से डंडे निकालकर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लोग एक-दूसरे को गिराकर पीटते नजर आए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.