मुरादाबाद, जनवरी 9 -- नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में मामूली कहासुनी को लेकर बुधवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। लाइनपार चिड़िया टोला निवासी शिवा ने नागफनी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका एक मकान नागफनी के दौलतबाग बिजली घर के पास है। 7 जनवरी को रात करीब 9:45 बजे वह अपने साथी अरुण के साथ मकान से सामान लेने दुकान पर गया था। इसी दौरान जौली गौतम और नीरज ने अपने आठ-दस साथियों के साथ हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से बंगला गांव निवासी जौली ने तहरीर देकर बताया कि 7 जनवरी की रात अरुण और शिवा अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर के सामने गाली-गलौज कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.