सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर। सन्दना थाना के सोनारी में मामूली कहासुनी पर एक युवक से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। तहरीर पर सन्दना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सोनारी निवासी अनीता ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके बेटे निर्मल सतीश गांव के ही संदीप के टेंट हाउस पर करता है। पथराहिया गांव मे बुकिंग लगी थी निर्मल सतीश ककरघटा गोदाम पर रजाई लेने जा रहा था। इस बीच रघुनाथपुर निवासी लल्लन सिंह ट्रैक्टर को तेजी से चलाते हुए निकला। बेटा बाल-बाल बच गया। बेटे निर्मल सतीश ने विरोध जताया तो जाति सूचक गाली गलौच करते हुये लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। थाना प्रभारी सन्दना के मुताबिक आरोपी लल्लन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.