मामूली कहासुनी पर युवक का सिर फोड़ा
मेरठ, जून 30 -- दौराल रोड स्थित श्मशान घाट के निकट गाड़ी खड़ी कर सामान भराना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। कुछ युवकों से इस बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। उन युवकों ने उसे घेरकर पीटा और सिर में धारदार वस्तु मारकर लहुलुहान कर दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मोहल्ला तकियाकैत निवासी मोमीना पत्नी स्व. इस्लामुद्दीन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उसका पुत्र बिलाल अब्बासी अपनी गाड़ी को दौराला रोड स्थित श्मशान घाट के पास खड़ी कर सामान भर रहा था। आरेाप है कि इसी बीच मोहल्ला जगमोहन नगर निवासी कुछ युवक वहां आए। उन्होंने बिलाल से गाड़ी हटाने के लिए कहा। उसने कुछ देर बाद गाड़ी हटाने की बात कही। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.