सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में मामूली कहासुनी पर दंपति ने भाई-बहन की लात-घूसों से पिटाई कर दी। यहीं नहीं पुलिस में शिकायत के नाम पर आरोपी धमका रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर तालगांव पुलिस आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। तालगांव के सेखवापुर निवासी सहवान के मुताबिक उनके पशुओं का चारा पड़ोसी सब्बीर अली के पशु खा जाते हैं। विरोध पर सब्बीर अली और उनकी पत्नी सरवरी ने सहवान की लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर उनकी बहन रुखसाना बीच- बचाव के लिए आई तो आरोपियों ने उनकी भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी सब्बीर अली व उसकी पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.