शामली, फरवरी 16 -- कस्बे की रेल मंडी में एक मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस मारपीट में दो पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कस्बे के रेल मंडी में छोटी-मोटी बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो जल्द ही लाठी-डंडों के सहारे हिंसक झड़प में बदल गया। घायलों में एक पक्ष से राजू और उनके पुत्र मोनू शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से शिवम, ओम और हरिओम घायल हुए। पीड़ितों के अनुसार मोनू के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजू, शिवम और हरिओम को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल राजू ने आरोप लगाया कि शिवम नशे की हालत में था और लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। राजू के अनुसार, मारपीट में उनका एक दांत टूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.