मेरठ, जनवरी 7 -- सरधना। मंगलवर सुबह गंज बाजार में शिव मंदिर निकट दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लात घूसे चले जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक पक्ष से प्रमुख लाल पुत्र नारायण दास ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूजा-पाठ करने शिव मंदिर जा रहे थे। आरोप है कि आदर्श नगर निवासी युवक ने उन्हें देखते ही पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी और उसके तीन अज्ञात साथियों ने लात-घूसों से मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया। बचाव में आए उनके पुत्र मनु गर्ग के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.