हापुड़, नवम्बर 19 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव उबारपुर में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को लाठी-डंडाें से पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पीड़ित की बहन और बुआ के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव उबारपुर निवासी मोनिस ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 17 नवंबर को वह अपने घर के पास खड़ा हुआ था। तब ही पडोस में रहने वाले फिरोज, मोईन, आदिल व आसिफ मौके पर आ गए। चारों आरोपियों ने आते ही उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसका शोर सुनकर मौके पर उसकी बहन और बुआ आए तो आरोपियों ने उनक साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान तीनों घायल हो गए। जिसके बाद पीड़ितों का शोर सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों को देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.