बिजनौर, मार्च 14 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार देर रात गाड़ी की टक्कर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरूवार की देर रात शहर कोतवाली की आवास विकास कालोनी के चौराहे पर दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में गाड़ी की हल्की टक्कर को लेकर पहले बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। मारपीट में प्रशांत (42) पुत्र देशराज सिंह निवासी गांव गोविंदपुरम शहर कोतवाली घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना ह...