बागपत, मार्च 21 -- बिनौली। थाना क्षेत्र के जिवाना गांव में शनिवार को मामूली कहासुनी को लेकर चौकीदार के पुत्र सहित पांच लोगों ने गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर छत पर चढ़कर पथराव किया। जिसमें दोनों पक्षों के एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। जिवाना गांव में शनिवार की सुबह खलील पुत्र फीजुदीन व रोहित पुत्र सलीम की किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चौकीदार के पुत्र ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर छत पर चढ़कर ईंटों से पथराव शुरू कर दिया। पथराव होता देख दूसरे पक्ष ने भी नीचे से वापस पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक पक्ष से खलील व 17 आफताब पुत्र आस मोहम्मद व दूसरे पक्ष से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्षों के बीच हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.