फतेहपुर, मई 8 -- जाफरगंज। धौरहरा गांव में 26 अप्रैल की रात युवक को सोते समय गोली मार कर घायल करने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी और घायल रिश्ते में मामा भांजे हैं। घायल भांजे का रिश्ते की मामी से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसी खुन्नस में महिला के पति यानी मामा ने युवक को जान लेने के इरादे से गोली मारी थी। गनीमत रही युवक इलाज के बाद ठीक हो गया। धौरहरा निवासी गोविंद निषाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 26 अप्रैल की रात घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। आधी रात उसके पेट में गोली मार हमलावर फरार हो गया था। गंभीर हालत में गोविंद को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में आपरेशन के बाद युवक की हालत ठीक हुई थी। पुलिस ने गोविंद के भाई मुनीम की तहरीर ...