नई दिल्ली, मार्च 17 -- Bareilly News: यूपी के बरेली में सास और साले की हत्या कर फरार हो गए अफसर खां को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मंगलवार की भोर में मार गिराया है। अफसर खां किशोरावस्था से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था। मामी से अवैध संबंधों के चलते उसने मामा की हत्या कर दी थी। उस हत्याकांड में जेल गया और वहां से छूटने के बाद जबरन चचेरी बहन से निकाह कर लिया। परिवार के लोग भी उससे खौफजदा रहते थे। सास-साले की हत्या के दौरान उसने पत्नी पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। पत्नी आईसीयू में भर्ती है। परिवार वालों ने बताया कि वर्ष 2004 में अफसर खां के अवैध संबंध बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी सगी मामी से हो गए। उस समय अफसर खां की उम्र करीब 16 साल थी। इन्हीं संबंधों के चलते उसने मामी के साथ अपने मामा की सोते समय गला काटकर हत्या कर दी। इस माम...