मामी के घर जा रहे युवक को घेरकर हमला, पांच पर नामजद मुकदमा
रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शिवनगर में एक युवक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हमले का विवरण पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार निवासी ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप निवासी ने बताया कि 30 मई की रात उनका साला सुमित राजपूत जनपथ रोड ट्रांजिट कैंप से स्कूटी से शिवनगर जा रहा था। उसके अपनी मामी के घर जाना था। आरोप है कि जैसे ही वह विवेकनगर पहुंचा तो कुछ युवकों ने जबरन उसका रास्ता रोक लिया। इस विरोध करने पर सुमित को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही चाकू और लोहे के कांटे से लिपटे डंडे से हमला कर सुमित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग आए तो हमलावर देख लेने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.