मामी कर रही थी खुदकुशी, मनाने में पोखर में डूबी भांजी, बचाने में मामा की गई जान; 2 मौत से मातम
गया जी, अक्टूबर 18 -- डोभी, एक संवाददाता। बिहार के गया में मामा-मामी के झगड़े में पोखर में डूबकर भांजी की मौत हो गई। बच्ची को बचाने के क्रम में मामा की भी जान चली गई। दोनों डोभी थाना क्षेत्र के मिसरीटांड गांव में रविवार दोपहर आहर में डूब गए। मृतकों की पहचान गांव के 25 वर्षीय गौतम कुमार और उसकी 14 वर्षीय भांजी रचना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। इस घटना का सबसे अहम पहलू यह है कि जो महिला(मामी) खुदकुशी करने पर अमादा थी उसकी जान को कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को किसी बात को लेकर गौतम की पत्नी से नोकझोंक हुई थी। विवाद के बाद उसकी पत्नी ने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन गौतम ने उसे बचा लिया। इसके बाद उसकी पत्नी मिसरीटांड आहर की ओर चली गई। वह आहर में कूदना चाहती थी। इसकी सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.