बदायूं, अगस्त 10 -- नाबालिग किशोरी ने मामा पर 10 हजार रुपये में उसे बेचने का आरोप लगाया है। किशोरी ने दूसरे युवक पर जबरन कार में ले जाकर दो दिन तक रखने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी को वापस लाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता की मौत के बाद करीब एक साल से वह बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर रह रही थी। यह भी पढ़ें- दो बच्चियों से रेप! एक को मक्के के खेत में खींचा, दूसरी को मामा ने 10 हजार में बेचा किशोरी ने आरोप लगाया कि चार अगस्त को मामा इजरायल ने उसे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के अजीम नाम के युवक को दस हजार रुपये में बेच दिया। आरोप है कि अजीम उसे ...