बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। चौखड़िया गांव से घर आ रहे मामा भांजे को घेर कर हमलावरों ने मारपीट की। जिसके चलते मामा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल को भेजते हुए दो को मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली के नौव्वागढ़ी घसियारीपुरा निवासी कुशमेन्द्र चौधरी पुत्र रामराज चौधरी शुक्रवार रात अपने भांजे अंकुर चौधरी के साथ चौखड़िया गांव से बाइक से शहर अपने घर आ रहे थे। शुक्रवार रात लगभग 11 :30 बजे मैदानी बाबा मंदिर के पास हमलावरों अंकित पांडेय उर्फ अजय व मोहित ने घेर कर रोका। हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए मामा भांजा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजते हुए मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.