नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। लुक्सर गांव के नितिन नागर की हत्या की साजिश मामा-भांजे ने मिलकर रची थी। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ साल पहले हुई विनय नागर की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक लुक्सर गांव में मंगलवार की सुबह नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने पत्नी के सामने नितिन को गोलियों से भून दिया था। हत्या की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। नितिन की पत्नी श्वेता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर एक आरोपी नितिन निवासी लुक्सर और राजेश प्रधान निवासी घंघोला को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पक...