नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नोएडा के लुक्सर गांव के नितिन नागर की हत्या की साजिश मामा-भांजे ने मिलकर रची थी। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। करीब डेढ़ साल पहले हुई विनय नागर की हत्या का बदला लेने के लिए मामा-भांजे ने दोस्तों की मदद से घटना को अंजाम दिया। मामले में अब तक कुल पांच लोग दबोचे जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक लुक्सर गांव में मंगलवार की सुबह नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन की पत्नी श्वेता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया। सेक्टर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी नितिन निवासी लुक्सर और राजेश प्रधान निवासी घंघोला को गिरफ्तार किया । एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी मामा-भांजे हैं। आरोपी नितिन ने अपने मामा राजेश के साथ मिलकर भाई विनय की हत्या का बदला लेने के लिए नितिन नागर की हत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.