महोबा, फरवरी 16 -- महोबा,संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में मामा भांजे की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। कबरई पुलिस को दी तहरीर में भटेवर निवासी जीवनलाल ने बताया कि 12 फरवरी को उसका साला सुरेश बाइक से पुत्र 11 वर्षीय दिव्यांग के साथ भटेवर से सिरसीकला जा रहा था साथ में पत्नी सकुंतला पुत्री अनुष्का की भी । रास्ते में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुरेश व दिव्यांग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...