मुरादाबाद, जून 9 -- सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे मामा-भांजी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार फरार डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डिलारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी नैना उर्फ पूजा (21) सोमवार को रामपुर स्थित राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने गई थी। उसके मामा राम सिंह (30), निवासी कांकरखेड़ा, बाइक से उसे परीक्षा केंद्र लेकर गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- मामा-भांजी मौत के मामले में डंपर चालक गिरफ्तार,वाहन कब्जे में लिया दोपहर करीब ढाई बजे सरकड़ा-कांकरखेड़ा मार्ग पर कांकरखेड़ा गांव के निकट सामने से आ ...