मामा ने 4 साल की भांजी का अपहरण किया, फिर कर डाली हत्या; गाजियाबाद में खौफनाक कांड
गाजियाबाद, अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी चार वर्षीय भांजी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात हुई। शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने कहा कि लड़की का शव शालीमार गार्डन इलाके में एक खड़ी हुई कार में मिला। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर उसके मामा शमशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसीपी ने कहा कि रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि होगी कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं। उन्होंने कहा कि शमशाद फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। यह भी पढ़ें- क्लीनिक में चोरी करने गया था चोर, शटर में गर्दन फंसी तो रात भर हवा में लटका रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.