नोएडा, अगस्त 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। मामा ने भांजे पर पांच साथियों के साथ मिलकर बंधक बनाकर खाते में करीब डेढ़ करोड़ का लेन देन करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को लेकर किए जाने की आंशका जताई है। न्यायालय के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मुरादनगर की जीतपुर कॉलोनी निवासी कुलदीप शर्मा की एक फर्म व्यापार बंद होने पर कैंसिल हो गई थी। पीड़ित का आरोप है कि 15 जून 2025 को उनका भांजा अभिषेक और उसके दोस्त आकाश, नितेश, शिवम व दो अन्य ने साजिश के तहत फर्म की जीएसटी को चालू कराकर व्यापार दोबारा शुरू करने का झांसा दिया। 16 जून 2025 को सेक्टर 168 स्थित निम्बस रियलटी द गोल्ड पाम बुलाया गया था। जहां उनसे आधार कार्ड के अलावा अन्य...