मामा ने भांजी से की छेड़खानी, अश्लील फोटो किया वायरल
मुजफ्फरपुर, मई 2 -- साहेबगंज, हिसं। दियारा इलाके के एक गांव में मामा ने 20 वर्षीया भांजी के साथ छेड़खानी की। अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया। मामले को लेकर युवती ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें शाहपुर पट्टी निवासी निरंजन ठाकुर को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि फरवरी में मामा के साथ स्नातक की परीक्षा देने गई थी। उसी दौरान रास्ते में आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की। जान मारने की धमकी देते हुए फोटो खींच कर वायरल कर दिया। घर से उठा लेने की धमकी दी जा रही है। अपर थानेदार अशोक कुमार राम ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.