बांदा, मई 4 -- बांदा। गिरवां थाने अर्जुनाह गांव निवासी मातादीन पुत्र श्रीपाल ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है। बताया कि 29 अप्रैल की रात वह गल्ला लेने बछौंधा गए थे। तभी मिश्रीलाल का पुरवा ओरन निवासी उसके ससुर मातादीन पुत्र ऊदल, उसका बेटा मेश व छोटा कार से घर पहुंचे। बेटे मनोज के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सुबह जब पिता घर पहुंचा तो मनोज ने मारपीट की घटना के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...