मामा ने जोड़ा तिनका-तिनका, विदाई में मिले सिर्फ आंसू
फतेहपुर, जून 22 -- गाजीपुर। किस्मत का क्रूर मजाक देखिए कि जिस अनाथ भांजी को मामा ने तिनका-तिनका जोड़कर बड़ी मिन्नत और लाड-प्यार से पाला था, उसकी विदाई के सबसे खुशी के पल में भी किस्मत ने आंसू ही दिए। प्रियंका ने 15 साल पहले अपनी मां को खोया और फिर सिर से पिता का साया भी उठ गया। लमेहटा गांव में मामा कल्लू ने उसे बेटी की तरह पाला-पोषा और रविवार को जब उसकी डोली उठने की तैयारी हो रही थी, तभी द्वारचार के दौरान एक गोली ने शादी की शहनाइयों को चीख-पुकार में बदल दिया। एक पल में शादी का मंडप मातम के सन्नाटे में डूब गया और आंसुओं से भीगी आंखों के साथ बेबस बेटी की विदाई हुई। अहिरन डेरा मजरा लमेहटा निवासी कल्लू ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उनकी बहन का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके चार वर्ष बाद बहनोई की भी बीमारी से मौत हो गई। उनके पीछे एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.