मामा को छोड़कर लौट रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत
हरदोई, मई 16 -- मल्लावां। मामा को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे भांजे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम बलेहरा कमालनगर निवासी रामखेलावन का बेटा रिंकू शुक्रवार की शाम अपने मामा को छोड़ने लिलोरी गांव गया था। वहां से घर लौटते समय गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेजीपुर क्रॉसिंग से लगभग 20 मीटर आगे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रिंकू की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.