देहरादून, मार्च 21 -- देहरादून। मामा के साथ मारपीट एक युवक उनकी 17 वर्षीय भांजी को भगा ले गया। एसओ रायपुर गिरीश ने बताया कि गुजरोवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। उनका कहना है कि बीते 19 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी नाबालिग बेटी और अपने भाई के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान सहस्रधारा रोड स्थित गब्बर बस्ती का रहने वाला अमन उनके घर आ धमका। आरोप है कि युवक ने महिला के भाई के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद वह किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर एक गाड़ी में बैठाकर अपने साथ भगा ले गया। एसओ नेगी ने बताया कि तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी अमन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.