मैनपुरी, मई 8 -- कुर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया में अपने मामा की शादी में आयी किशोरी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोरी मामा की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसी। उसे आनन फानन में सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को ग्राम पैरार में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम पैरार निवासी संजू की 12 वर्षीय पुत्री तान्या अपने अन्य परिजनों के साथ कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया में मामा विकास की शादी में शामिल होने पहुंची थी। गुरुवार को मंडप का कार्यक्रम था। पूड़ियां बन रही थी। दावत शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे के लगभग तान्या अपने मामा के मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशनल लाइन की च...