उन्नाव, अप्रैल 5 -- असोहा। किशोरी ने पुलिस में तहरीर देकर शादी का झांसा देकर मामा के बेटे पर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गोकुलखेड़ा गांव निवासी मामा का बेटा रितिक लोधी मुझसे पिछले डेढ़ सालों से बातचीत कर रहा था और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। यही तक नही उसने मंदिर में शादी भी की। जब मेरे घर वालों को पता चला तो मेरे घर वालों ने हमें मारा पीटा तथा घर से निकाल दिया। पिछले दो दिनों से न रितिक फोन उठा रहा और न ही मिल रहा है। जब मैं उसके घर गई, तो मामा ने घर से बाहर कर दिया। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज करते हुए रितिक की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.