मामा के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हालत गंभीर
कन्नौज, जून 13 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर रसूलाबाद मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। इंडरगढ़ के कचियाना मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय विपिन शाक्य पुत्र सत्यपाल शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कुशलपुरवा स्थित अपने मामा के घर गया था। देर शाम वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह रसूलाबाद मोड़ के निकट पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विपिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.