मामा के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
रुद्रपुर, जून 11 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने मामा के घर से पैदल अपने घर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए एक लोडर वाहन ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय दीपक साहनी पुत्र रामलाल निवासी बगवाड़ा भट्ठा अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। वह पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब चार बजे वह अपने मामा के घर से लौटकर घर पहुंचने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी गलत दिशा से आए एक लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुटी और घायल दीपक को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.