गौरीगंज, मई 10 -- भादर। रामगंज थाना अंतर्गत एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार किशोरी बीते 7 मई की शाम करीब पांच बजे घर से मामा के घर बरौली,थाना कोहंडौर, प्रतापगढ़ जाने की बात कहकर निकली थी। दूसरे दिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब रिश्तेदारों से संपर्क किया तो पता चला कि वह वहां पहुंची ही नहीं थी। परिजनों ने सगे संबंधियों के यहां किशोरी की खोजबीन किया,लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे किशोरी को दो युवकों के साथ नहर के पास देखा गया था। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, तहरीर दी परिवार की एक महिला रिश्तेदार ने किशोरी को पहचान कर आवाज लगाई, लेकिन साथ के दोनों युवक उसे लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने...