बदायूं, जनवरी 21 -- सैदपुर, संवाददाता। घर से स्कूल जाने की बात कहकर लापता हुए दो छात्रों का सकुशल पता चल गया है। दोनों छात्र हल्द्वानी में अपने मामा के घर पहुंचे थे और वहां से घूमने के बाद लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें पहचान लिया और परिवार व पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों छात्र इससे पहले भी रिश्तेदारी में जा चुके हैं। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के नवाबपुर गांव का है। यहां के रहने वाले किशनलाल का कक्षा सात में पढ़ने वाला 14 वर्षीय बेटा आयुष अपने ही परिवार के कक्षा तीन में पढ़ने वाले जीतपाल के चार वर्षीय बेटे योगेश के साथ आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करता है। सर्दी की छुट्टियों के कारण दोनों छात्र घर आए हुए थे। सोमवार को दोनों स्कूल जाने की बात कहकर रोडवेज बस से रवाना हो गए। जब परिवार के लोगों ने स्कूल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.