सोनभद्र, मई 3 -- ओबरा। मकान खाली नहीं करने के विवाद को लेकर स्थानीय भलुआ टोला निवासी राजेश कुमार की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने रविवार को मामा के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित राजेश कुमार का स्थानीय भलुआ टोला स्थित एक मकान में काफी समय से मामा किराए पर रह रहे थे। काफी समय बीत जाने के बाद बार-बार कहने के बावजूद मामा मकान खाली नहीं कर रहा था। पीड़ित ने थक हारकर न्यायालय की शरण में जाकर मकान खाली कराने की अपील किया। न्यायालय ने सभी पहलुओं की जांच करने के बाद मकान खाली कराने का निर्देश दिया। न्यायालय के निर्देश पर ओबरा पुलिस ने मकान खाली करा दिया। इसके बाद मामा ने ताला तोड़कर पुनः मकान पर कब्जा जमा लिया। काफी कहने सुनने के बाद भी मकान खाली नहीं कर रहा था। ओबरा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.