गंगापार, अप्रैल 28 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बोंगी गांव में सोमवार को घर में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद में भांजे द्वारा मामा की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक हत्यारोपी भांजे को पकड़ कर जेल भेज दिया।घूरपुर थाना क्षेत्र के बोगी गांव में सोमवार की सुबह निशार अहमद के घर में उनके भांजे गुड्डू की बकरी चली गई। जिस पर गुस्से में आकर निशार अहमद ने बकरी को डंडे से पीट दिया। बकरी को पीटने की जानकारी जब गुड्डू और उसके भाइयों को हुई तो सभी अपने मामा निशार अहमद के घर पहुंच गए और विवाद करने लगे। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच गुड्डू के द्वारा मामा निशार अहमद के सिर पर लाठी से गहरी चोट लग गई। घटना में निशार अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.