गंगापार, अप्रैल 29 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बोंगी गांव में सोमवार को घर में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद में भांजे द्वारा मामा की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक हत्यारोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया था। बुधवार को फरार अन्य तीन आरोपियों को पुलिस ने आला कत्ल के साथ पकड़ लिया। इन सभी को भी जेल भेजा गया।घूरपुर थाना क्षेत्र के बोगी गांव में सोमवार की सुबह निशार अहमद के घर में उनके भांजे गुड्डू की बकरी चली गई। निशार अहमद ने गुस्से में बकरी को डंडे से पीट दिया था। इसी मामले में कहासुनी और मारपीट में गुड्डू के द्वारा मामा निशार अहमद के सिर पर लाठी से गहरी चोट लग गई। यह भी पढ़ें- मामा की हत्या मामले में एक भांजा गिरफ्तार, कई फरार उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में निशार अहमद के बेटे ने हुसैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.