मामा की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
रांची, मई 23 -- रांची। मामा की हत्या के मामले में आरोपी दीपक मल्लार को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 1 जुलाई 2025 से न्यायिक हिरासत में है। मामला इटकी थाना कांड संख्या 48/2025 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार, दीपक मल्लार पर अपने मामा की हत्या करने का आरोप है। केस डायरी के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर मसाला पीसने वाला सिलौटा बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल हत्या में किए जाने का आरोप है। यह भी पढ़ें- यौन शोषण मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या के आरोपी रमेश उरांव की जमानत अर्जी खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.