कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर, मिथलेश द्विवेदी। सेवरही थाना क्षेत्र के कस्बा सेवरही में एक व्यक्ति के यहा आई बारात की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई, जब डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के दौरान दूल्हे के भांजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मौके पर कोहराम मच गया। इसके बाद बिना विवाह के ही बारात बैरंग लौट गई। दूल्हे के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।नगर पंचायत सेवरही के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी काशी चौहान पुत्र वृक्षा चौहान की पुत्री की बारात तरया सुजान थाना क्षेत्र के ग्राम तरया कारी शाही से सोमवार की रात दरवाजे पर पहुंची थी। द्वार पूजा से पहले युवाओं की टोली डीजे साउंड पर डांस कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर डांस कर रहे युवकों के विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। मामा राहुल चौहान की बारात में आया भांजा सुजीत चौहान 20 प...