मामा की बेटी के नामकरण में गए इकलौते बेटे की करंट से मौत
अलीगढ़, जुलाई 21 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौली फत्तेह खां में मामा की बेटी के नामकरण में गए युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। वह छत के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। मौत की खबर मिलते ही समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पीड़ित का परिचय क्वार्सी थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी पीयूष (19) पुत्र विनोद कुमार मजदूरी करता था। परिवार में इकलौता बेटा था। परिजनों के अनुसार रविवार को गांव बढ़ौली फत्तेह खां में मामा की बेटी का नामकरण संस्कार था। वह नामकरण में शामिल होने गया था। शाम को घर की छत पर रिश्तेदार खाना खा रहे थे। इसी बीच पीयूष भी छत पर पहंुच गया। छत के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.