वरीय संवाददाता, दिसम्बर 29 -- बिहार के भागलपुर जिले में एक शख्स की तीन टुकड़ों में काट कर की गई हत्या ने सभी को दहला दिया है। जिले में नाथनगर के मसकन बरारी में रहने वाले कहलगांव के अभिषेक की वीभत्स हत्या में अब नया मोड़ सामने आया है। जांच में पता चला है कि अभिषेक और उसके मामा संतोष का दो लड़कियों से अवैध संबंध था जिसमें एक लड़की वह थी जिससे अभिषेक का भी अवैध संबंध था। अभिषेक मामा के संबंध की जानकारी मामी को देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर संतोष ने अपराधियों को दो लाख की सुपारी देकर अभिषेक की हत्या करा दी। रविवार की शाम एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। इस दौरान डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार भी मौजूद थे। पुलिस ने मृतक के मामा संतोष को भी गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.