फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद,संवाददाता। एक युवक ने रिश्तेदारी में विवाद और लगातार हो रहे अपमान से परेशान होकर बुधवार को सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल है। कायमगंज के सधवाड़ा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय यश कुमार कुछ समय पहले हैदराबाद से अपने घर लौटा था। वह हैदराबाद में पटाखे का ठेला लगाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। मां ने बताया करीब एक माह पहले ही वह वापस घर आया था। यह भी पढ़ें- युवक रोकता था रास्ता, बात करने का बना रहा था दबाव मां सुनीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि यश का उसके मामा और माम...