मामा की नाबालिग बेटी से हुआ प्यार, पिता ने शादी से किया इनकार तो 90 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया लड़का
नूंह, अगस्त 10 -- हरियाणा के नूंह जिले में शादी की जिद को लेकर एक 19 वर्षीय युवक करीब 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी ममेरी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पिता ने इस रिश्ते का विरोध किया। करीब पांच घंटे बाद पड़ोसियों के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतरा।मामा की बेटी से शादी के लिए कर रहा था जिद पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे फिरोजपुर झिरका के टीगरा गांव में हुई। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को नीचे उतारने के लिए उसे समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की पिछले कुछ महीनों से अपने मामा की बेटी से बातचीत थी और इस दौरान दोनों के बीच लगाव हो गया। इसके बाद युवक उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया। लड़की के परिवार की ओर से शादी के प्रस्ताव पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.