मामलों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत
बलरामपुर, जुलाई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के आपसी सुलह और सहमति के आधार पर निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और संबंधित पक्षों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि न्याय को सरल, सुलभ और जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 'समाधान समारोह-2026' अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 21 से 23 अगस्त तक आयोजित विशेष लोक अदालत के रूप में होगा। यह भी पढ़ें- मामलों के निस्तारण के लिए 21 से लगेगी विशेष लोक अदालत उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.