हाजीपुर, जून 16 -- नगर थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री एवं एसपी को लिखित आवेदन नगर थानाध्यक्ष के विरुद्ध दिया है। उन्होंने आवेदन में बताया कि पिछले कई महीने पूर्व एक चोर को चोरी के सामान के साथ पकड़ कर नगर थाने की पुलिस को दिया गया था। लेकिन पुलिस ने चोर गिरोह के मेल एवं प्रभाव में आकर छोड़ दिया। जिसके बाद चोरों का मनोबल बढ़ गया और उनके गैंग के द्वारा समता कॉलोनी में आतंक मचाया जा रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री एवं एसपी से गुहार लगाया है कि आखिर किस कारण से पकड़े गए चोर को छोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- मामले की जांच को लेकर मुख्यमंत्री एवं एसपी को दिया आवेदन इसकी जांच होनी चाहिए। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...