रुडकी, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के गांव में पानी के पाइप को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के ही दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर पिता, पुत्र और पुत्री को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खाताखेड़ी निवासी जमशेद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही परवेज और उसके दो बेटों उवेश व माज के साथ पानी के पाइप को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि परवेज और उसके दोनों बेटों ने जमशेद पर हमला कर दिया। जब बीच-बचाव करने जमशेद की पुत्री शफिया और पुत्र आमीर आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित जमशेद का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.