फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-16ए दौलताबाद गांव में रंजिशन हमला कर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को घायल कर दिया गया। वहीं उनकी दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। झगड़े की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गुरुवार को घायलों में से एक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 निवासी राहुल सिहाग ग्रेटर फरीदाबाद के बुढैना गांव में कार एक्सेसरीज की दुकान चलाते हैं। 30 मार्च को उनके मोबाइल पर सेक्टर-16ए दौलताबाद गांव निवासी उनके दोस्त मोहित के मामा सोनू चौहान ने बेवजह गाली-गलौज की थी। इसके बाद सोनू चौहान के दोस्त सुमंत ने भी फोन कर अभद्र व्यवहार किया। 31 मार्च को आरोपी सोनू ने उनकी दुकान पर पहुंचकर फिर से उनके साथ गाली-गलौज की थी। इस मामले को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.