नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- दक्षिण अफ्रीका जब से भारत के दौरे पर आई है, इंडियन ड्रेसिंग रूम में जश्न की जगह लटके और बुझे चेहरों ने ले ली थी। घर में ही दोनों टेस्ट में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लेकिन ओडीआई सीरीज शुरू होते ही जैसे वक्त बदल गया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल की शानदार पारियों और उसके बाद कुलदीप यादव और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से शिकस्त दी। लंबे वक्त बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न का संयोग बना लेकिन लगता है कि अंदरखाने माहौल तनावपूर्ण है।सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल टीम इंडिया की जीत के बाद होटल में जश्न मन रहा था। कप्तान केएल राहुल केट काट रहे थे। तमाम खिलाड़ी जुटे हुए थे। तभी विराट कोहली खुद में मगन वहां से गुजरते हैं और जश्न में शामिल नहीं होते। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.