मामरकुदर मोड़ पर सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
बोकारो, सितम्बर 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मामरकुदर मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरमसिया ओपी क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी 45 वर्षीय कार्तिक बाउरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कार्तिक बाउरी बोकारो में इलाजरत अपनी मां से मिलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मामरकुदर मोड़ के समीप उनकी बाइक (जेएच09बीएन-5206) को सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक (जेएच09सीआर-6944) ने टक्कर मार दी।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार्तिक बाउरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामरकुदर-चंदनकियारी मार्ग को जाम कर दिया तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.